Shri Radhavallabh Lal ji looks at our Priya ji

When Shri Radhavallabh Lal ji looks at our Priya ji, just like the peacock starts dancing on the arrival of the rainy season, in the same way, in the love rain of Priya ji, the peacock in the form of Lal ji's mind starts dancing. Giving this gesture the form of a bower, a feeling of making Priya Lal ji sit in the peacock bower came in the mind of the sahacharis.

मोर हमारे प्रियालाल को बहुत प्रिय है। लाल जी को तो विशेष। वो तो इसके पंख को अपने श्री मस्तक पर धारण करते है। ब्रज लीला में तो दर्शन होते है की लाल जी स्वयं मोर का रूप धारण कर प्रिया जी को अपने मोर की तरह ही नृत्य से रिझाते है। और जब लाल जी हमारी प्रिया जी को निहारते है तो जैसे वर्षा ऋतु के आगमन पर मोर नृत्य करने लगता है वैसे ही प्रिया जी के रूप की वर्षा में लाल जी का मन रूपी मोर नृत्य करने लगता है। इसी भाव को कुंज का स्वरूप देते हुए सखियों के मन में प्रिया लाल जी को मोर कुंज में विराजमान करने का भाव आया।
उनके आस पास सुंदर सुंदर मोर, मोर पंख के वस्त्र ,मोर आकार के आभूषण, वेणी जी में मोर नृत्य कर रहे होंगे,श्री मस्तक पर,श्रवण कुंडल पर ,कर कमल में सब मोर ही नृत्य कर रहे होंगे और हमे ये आभास होगा की प्रिया जी को निहार कर लाल जी मन मयूर नृत्य कर रहा है। दोनों प्रियालाल को प्रसन्न देख के सखियों का मन मयूर भी आनंद में झूम रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Main attraction of the Hitotsav, to please Shri Radhavallabh Lal

Main Attraction of the 11 days long Hitotsav (a 550th Birth Anniversary )of Shri Hit Harivansh Mahaprabhu.